झारखंड की हेमंत सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं को मैया सम्मान योजना की 6 वीं, 7 वीं, एवं 8 वीं किस्त दी जा रही हैं। इनमें बहुत सारी महिलाओं के बैंक खातों में 7500 रुपए की राशि आ गई है इससे राज्य की महिलाएं खुश हैं किंतु कुछ महिलाओं के द्वारा यह शिकायत किया गया है कि उनके बैंक खातों में योजना का पैसा नहीं आया है।
मालूम हो कि राशि उन्हीं लाभुकों के बैंक खाते में जा रही है जिनका खाता आधार से जुड़ा है। जिनका बैंक खाते में डीबीटी नहीं है उनके खाते में राशि नहीं भेजी गई है।